Dark Mode
5वीं इंटरमीडिया क्रिकेट प्रीमियर लीग का समापन

5वीं इंटरमीडिया क्रिकेट प्रीमियर लीग का समापन

फाइनल मैच रहा पत्रकार पैंथर्स के नाम

 

अजमेर । 5वीं इंटरमीडिया क्रिकेट प्रीमियर लीग का समापन शनिवार को संस्कृतिक खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दबंग पत्रकार और पत्रकार पैंथर्स की टीम के बीच हुआ। मुकाबले में पत्रकार पैंथर्स की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के पांचवे संस्करण का खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरी पत्रकार पैंथर्स की टीम ने दबंग पत्रकार की टीम को 16 ओवर में ही महज 59 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। दबंग पत्रकार की ओर से हेमंत कुमार ने सर्वाधिक 33 रन का योगदान दिया। इसके अलावा दबंग पत्रकार के टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को भी नहीं छु पाया। पत्रकार पैंथर की ओर से गेंदबाज अशोक ने 4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दबंग पत्रकार की टीम के पहले ओवर में ही झटका मिला। लेकिन बाद में संभलते हुए मुकाबले को 90 ओवर में ही 8 विकेट से जीत लिया। पत्रकार पैंथर की ओर से बल्लेबाज अशोक ने 32 रन का योगदान दिया तो वही दबंग पत्रकार की ओर से गेंदबाज हेमंत कुमार और अशोक भाटी ने एक-एक विकेट लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी, समाजसेवी सतनारायण भंसाली, हरीश गिदवानी, पार्षद नितिन जैन, मीडिया सेल प्रभारी अनीश मोयल, सामाजिक कार्यकर्ता श्रेयांश जैन, युवा उद्यमी योगेश जैन मौजूद रहे। मैच में कमेंटरी बालेश गोहिल और सूर्यकांत पांडेय ने की।

फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब अशोक माथुर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन पर दिया गया। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दबंग पत्रकार टीम के कप्तान अशोक सिंह भाटी को दिया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हेमंत कुमार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विशाल मसीह सर्वश्रेष्ठ फील्डर अनिल को दिया गया। लीग आधारित इस टूर्नामेंट में कुल 4 टीमों ने भाग लिया जिसमें लीग स्टेज खत्म होने पर अंक तालिका में सबसे ऊपर रहने वाली दबंग पत्रकार , नंबर दो रहने वाली पत्रकार पैंथर्स की टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। जबकि दो अन्य टीम किंग्स इलेवन मीडिया और जनरलिस्ट रॉयल्स लीग से आगे के दौर में नहीं पहुंच पाई। फाइनल मुकाबला के समापन पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने कहा कि पत्रकारों के लिए इस तरह के खेल आयोजन उनके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है क्योंकि स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क का होना पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार और संवेदनशील दायित्व के निर्वर्ण में जरूरी है। उन्होंने पत्रकारों की ओर से आयोजित इस तरह के प्रतियोगिताओं तारीफ की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की बात कही। समापन समारोह में आए समाजसेवी सतनारायण भंसाली ने कहां की पत्रकार होने के साथ ही लोकतंत्र के प्रेरित होने के साथ ही खुद के लिए भी इस तरह का आयोजन कर समय निकाल रहे हैं जो वाकई तारीफ के काबिल है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!