Dark Mode
96 वर्षीय रेशमीदेवी ने घर से ही किया मतदान

96 वर्षीय रेशमीदेवी ने घर से ही किया मतदान

फलोदी। विधानसभा क्षेत्र फलोदी में होम वोटिंग की हुई शुरुआत, पहले दिन फलोदी शहर एवम ग्रामीण क्षेत्र में मतदान दलों ने घर घर जाकर मतदान करवाया। निर्वाचन विभाग द्वारा इस बार से 80 वर्षो से अधिक उम्र के वे मतदाता जो चलने फिरने में असहाय है तथा इसके अलावा वे मरीज जो बिस्तर से उठकर चल नहीं सकते ऐसे लोगों के लिए उनके घर पर मतदान टीमों को भेजकर मतदान करवाने की व्यवस्था की है इसी के तहत आज रिटीर्निंग अधिकारी डॉ अर्चना व्यास द्वारा अपने कार्यालय से अलग लग टीमों को घर घर मतदान करवाने के लिए रवाना किया। जिन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में ऐसे मतदाताओं से घर पर ही मतदान करवाना शुरू किया। शहर के सोनारों का गवाड़ इलाके में रेशमी देवी सोनी उम्र 96 वर्ष को उनके घर पहुंची मतदान टीम ने उनका मतदान करवाया। रेशमी देवी ने चुनाव आयोग की इस नई प्रक्रिया घर घर से मतदान कार्य को बहुत ही सराहनीय कार्य बताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!