Dark Mode
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

  • 13 हजार से भी अधिक का किया जुर्माना एवं 33 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की जप्त

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर स्वास्थ्य शाखा टीम झोटवाड़ा जोन एवं प्रदूषण विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को झोटवाड़ा जोन में संयुक्त रूप से अभियान चलाकर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 13 हजार से अधिक जुर्माना राशि वसूल कर 33 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की गई साथ ही गन्दगी फैलाने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री डालने वाले 35 मकान एवं प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर मौके पर ही 25 हजार रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई।
उपायुक्त झोटवाड़ा जोन कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि झोटवाड़ा जोन की स्वास्थ्य टीम एवं प्रदूषण विभाग के संयुक्त रूप से अभियान चलाकर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 13 हजार रूपये से अधिक की जुर्माना राशि वसूल कर 33 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की गई साथ ही गन्दगी फैलाने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री डालने वाले 35 मकान एवं प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर मौके पर ही 25 हजार रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!