Dark Mode
एडीएम राजेश गोयल ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण,राइफल शूटिंग चयन प्रक्रिया शुरू

एडीएम राजेश गोयल ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण,राइफल शूटिंग चयन प्रक्रिया शुरू

भीलवाड़ा : स्थानीय शास्त्री नगर स्थित पांच राज स्वतंत्र कंपनी एनसीसी भीलवाड़ा में 4 मई से 13 मई तक सीएटीसी शिविर के अंतर्गत लगभग 500 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे है। शिविर कमान अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर प्रशिक्षण के इसी क्रम में प्रोफेसर आनंद वर्धन शुक्ला, उप कुलपति मेवाड़ यूनिवर्सिटी ,चित्तौड़ ने कैडेट को मोटिवेशनल टॉक दिया।अपने विचार में प्रो शुक्ला ने छोटे छोटे उदाहरण के द्वारा कैडेट को लक्ष्य प्राप्ति तथा सफलता के गुर  सिखाए।कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन डा राजेश गोयल ने भी शिविर की गतिविधियों का जायजा लिया तथा एनसीसी कैडेट से रूबरू हुए। राइफल शूटिंग की चयन प्रक्रिया भी शुरू हो गई जिसके चयन एक्सपर्ट हेतु शिविर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल तजिंदर शर्मा,10 राज यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल घोषाल,2 राज नवल यूनिट के कमांडर मनीष सिंह के निरीक्षण में चयन किया जा रहा है।इस अवसर पर लेफ्टीनेंट संजय गोदारा,लेफ्टीनेंट राजकुमार जैन,नारायण सिंह,राजकुमार प्रजापत,जसराज बलोटिया,ओमप्रकाश कुमावत,अनिमा टेटे,मोना राठौर, युधिष्ठिर कुमावत,अशोक कुमार,सत्यनारायण धाकड़,खुशबू रजा आदि एनसीसी ऑफिसर अपनी सेवाए दे रहे है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!