Dark Mode
एडल्ट बी.सी.जी. वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता रैली आयोजित

एडल्ट बी.सी.जी. वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता रैली आयोजित

  • ज़िला कलेक्टर ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
  • 6 श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जाएगा बीसीजी का टीका

भीलवाड़ा। जिले में एडल्ट बी.सी.जी. वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नर्सिंग स्टूडेंट्स द्वारा एक जन जागरूकता रैली का आयोजन शुक्रवार को प्रातः 09.30 बजे महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर के मैन पोर्च से हुआ। जन जागरूकता रैली को जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । रैली गुलमंडी, बड़ा मंदिर, मंगला चौक से होते हुए टी.बी. क्लीनिक पर समाप्त हुई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.पी. गोस्वामी ने बताया कि एडल्ट बी.सी.जी. वैक्सीनेशन टीबी जैसी गम्भीर बीमारी की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और समाज में इसकी जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत बीसीजी का टीका 18 वर्ष से अधिक आयु के 6 श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जाएगा। इसमें जिन व्यक्तियों को पूर्व में टीबी हुई हो, टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों, 60 वर्ष और उससे अधिक के बुजुर्ग, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति और मधुमेह के मरीजों को उनकी सहमति उपरान्त बीसीजी टीका लगाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!