कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे जमवारामगढ़
जमवारामगढ़। राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा गुरूवार को अपने निजी दोरे पर जमवारामगढ़ के सायपुरा गाँव पहुंचे। सायपुरा में डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पीएसओ गोपाल बैनाडा की भतीजी की शादी में शिरकत की। सायपुरा पहुंचने पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का विधायक महेंद्र पाल मीणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश नोनपुरा, कैलाश गुवारडी,अशोक मीणा खरड, गठवाडी सरपंच बाबूलाल मीणा, बाबूलाल खटाणा एवं सीताराम छापोला सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक महेंद्र पाल मीणा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से जमवारामगढ़ की राजनीति पर भी चर्चा की। इस दौरान जमवारामगढ़ एसडीएम ललीत मीणा एवं जमवारामगढ़ तहसीलदार राकेश मीणा भी मौजूद रहे।