अकबर खान ने 51 किलो की माला पहनाकर किया पायलट का स्वागत
टोंक । टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव, टोंक विधायक सचिन पायलट टोंक आये। इस मौके पर सचिन पायलट के टोंक पहुंचने पर रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने आतिशबाजी एवं ढ़ोल-नगाड़ों के साथ उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रामकिशन, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ खांन, रतन, जगदीश पालीवाल, शीशराम चौधरी, रतीराम चौधरी, शोयचन्द मीणा, शाहरूक, शाहिद लाहौरी, आशीष, मीनाक्षी, गीता, सोनाक्षी, सुनिता एवं मोहिनी आदि मौजूद थे।