वजीरपुर में घर-घर हो रहा अक्षत वितरण
वजीरपुर। उपखंड मुख्यालय पर 22 जनवरी की तैयारी को लेकर के घर-घर अक्षत वितरण किया जा रहा है। दिन में और रात में राम भक्तों की टोली घर-घर जाकर के पीले अक्षतों का और भगवान राम के चित्र का वितरण कर रही है। वंदे मातरम जय राम और रामधुनी करते हुए घर-घर में कर रहे हैं अक्षतों का वितरण।राम भक्त मोहित शर्मा ने बताया कि हमने पिछले 7 दिनों से अक्षत वितरण शुरू किया है और लगभग पूरे वजीरपुर में वितरण कर दिया है।22 जनवरी को भव्य दीपावली मनाने का आग्रह सभी से किया जा रहा है। साथ ही अपने अपने घरों पर भगवा पताका, दीपदान और रोशनी से जगमगाहट के लिए भी निवेदन किया जा रहा है। वहीं पर संजय शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी के दिन लाइव प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की तैयारी भी की जा रही है। इस अवसर पर दीपक उपाध्याय, कृष्णकांत, अरुण तरुण, नरेश मुनेश आदि के साथ कई राम भक्त भी उपस्थित रहे।