कुचेरा राजकीय महाविद्यालय में भामाशाह के द्वारा आलमारी भेंट
कुचेरा . राजकीय महाविद्यालय कुचेरा के पुस्तकालय "आपणी लाइब्रेरी" के लिए भामाशाह
शारदा देवी ने अपने स्वर्गीय पति तेजराज जांगिड की स्मृति में आलमारी भेंट
की। महाविद्यालय के प्राचार्य हेमाराम तिरदिया ने बताया कि भामाशाह शारदा
देवी एवं उनके सुपुत्र अशोक कुमार ने कॉलेज लाइब्रेरी के लिए अपनी तरफ से सहयोग
से आलमारी भेंट की। वर्तमान में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन, चंडीगढ़
में नर्सिंग ट्यूटर के पद पर कार्यरत अशोक कुमार ने इस अवसर पर कहा कि किताबें
तपती धूप में शीतल छांव सी होती है जो व्यक्ति के जीवन को स्वर्णिम दिशा प्रदान करती |
हैं। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य हेमाराम तिरदिया ने भामाशाह का आभार जताया