Dark Mode
ब्रिलियंट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ सम्पन्न

ब्रिलियंट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ सम्पन्न

 

नन्हे मुन्ने विधार्थियो ने दी अनेक प्रस्तुतियां

 
 
मनोहरपुर . कस्बे के दौसा रोड स्थित चौहान मैरिज गार्डन में रविवार को ब्रिलियंट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल का वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र बुनकर व मुख्य अतिथि डॉ रूपनारायण असवाल,एडवोकेट मुराद अहमद,सुरेश वर्मा,हमीद खान रहे। इस दौरान आगंतुक अतिथियों का साफा पहनाकर व माल्यार्पन स्वागत व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।स्कूल के द्वारा मुख्य गेट पर आगंतुकों व अभिभावकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस दौरान दीप प्रव्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस दौरान कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फिल्मी गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां  दी एवं बालिकाओं द्वारा देश भक्ति गीत गाकर सभी आगंतुक अतिथि एवं अभिभावकों का मन मोहा। इस दौरान 
अध्यापक साक्षी अग्रवाल,निशा गुर्जर,सुनीता बुनकर,कमलेश वर्मा,अमन खान,प्रीतम हलदुनिया,सुरेश केरवाल, हेमंत बेनीवाल,पिंकी पटवा,सपना वर्मा,निकिता जवाला आदि मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले बालक बालिकाओं का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक समारोह के उपलक्ष्य में अल्पहार की व्यवस्था भी की गई इस दौरान कक्षा (बालक/बालिकाओं को परीक्षा हेतु वक्ताओं द्वारा उत्साहवर्धन किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!