वर्षिक उत्सव कार्यक्रम
रतनगढ़। सेठ बंशीधर जालान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनगढ में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के मुख्य आतिथ्ये में आयोजित हुआ। शुभारम्भ सरस्वती माता के चित्र के समक्ष आतिथ्यों द्वारा दीप
प्रज्ज्वलन से की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अम्बिका प्रसाद हारित, कुलदीप व्यास,ओम प्रकाश चौधरी, शिव भगवान कम्मा, जयाकान्त बिवांल, अर्जुन सिंह फांसा के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य बाबूलाल सांखोलिया ने शाब्दिक स्वागत किया। छात्र/छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियोंका व खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने
वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। शिव शंकर कम्मा द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन
प्रस्तुत किया गया। कार्यक्र में अभिनेष महर्षि ने उद्बोधन देते हुये कहा कि प्रत्येक
छात्र/छात्रा में विशेष प्रतिभा छुपी होती है इसलिये किसी को कमतर नहीं समझना चाहिये।
कुलदीप व्यास ने बताया की
व्यक्ति को परिस्थियों का दास नहीं बनना चाहिये व अम्बिका प्रसाद हारित द्वारा कहा कि
विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें। शिव भगवान कम्मा ने विद्यालय परिवार व गतिविधियों की भूरी भूरी सराहना की। नगेन्द्र शर्मा ने आये हुये आगन्तुकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन राधा शर्मा, नम्रता कविया किया। कार्यक्रम में शिव करण शर्मा, राकेश कत्थक, कमल कुमार ओझा, रमेश नवल, बृजभुषण स्वामी, पूनम सैन, संतोष कंवर, नीरजा नेहरा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहें। सांवरमल, सत्यनारायण, मुरलीधर, निर्मल भुढाढरा, पवन माटोलिया, विनोद तिवारी, भानु प्रसाद इन्दोरिया, दीपचन्द आदि उपस्थित रहें।