अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षा एवं व्यावसायिक ऋण हेतु आवेदन
भीलवाड़ा। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, जयपुर द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, जैन, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बोद्ध) को शिक्षा एवं व्यवसाय ऋण उपलब्ध कराए जा रहे है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजाद खान पठान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय को व्यवसाय ऋण के लिए कौशल प्रशिक्षण, आई.टी.आई., शिल्पकार, हथकरघा वाले अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऋण आवेदन के लिए अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र, समस्त स्त्रोत से परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र, कार्यस्थल संबंधी प्रमाण-पत्र, लाईसेंस, फोटो, जन आधार कार्ड, बैंक विवरण, आवेदक का जीवन बीमा (ऋण राशि के अनुसार), गारंटर और प्रोजेक्ट रिपोर्ट आवश्यक है साथ ही शिक्षा ऋण के लिए समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंकतालिका, वर्तमान अध्ययनरत प्रमाण पत्र, संबंधित विश्वविद्यालय का पंजीयन/मान्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, जमा कराई गई फीस की सभी रसीदें आदि आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना अति आवश्यक है। व्यवसाय ऋण के लिए आवेदक की आयु 18-54 वर्ष एवं शिक्षा ऋण के लिए आवेदक की आयु 16-32 वर्ष हो। समस्त दस्तावेजों की पूर्ति कर अंतिम तिथी 15 जुलाई से पूर्व तक आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। ऋण आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय दुरभाष नंबर 01482-232086 पर सम्पर्क कर सकते है। ---000---महात्मा गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर बनेड़ा मे 28 जून कोभीलवाडा, 26 जून। शांति एंव अहिंसा निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार 28 जून को बनेड़ा उपखण्ड स्तरीय एक दिवसीय महात्मा गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर सामुदायिक भवन बनेड़ा मे उपखण्ड अधिकारी श्रीमती निरमा विश्नोई की अध्यक्षता जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित होगा। उपखण्ड संयोजक मुश्ताक अली ने बताया कि प्रातः 8.30 बजे माणिक राम नुवाल की प्रतिमा से पद यात्रा के रूप मे प्रशिक्षणार्थी सामुदायिक भवन पहुँचेगे। पंजीयन व उदघाटन सत्र के पश्चात वार्ताकार महात्मा गांधी जीवन दर्शन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की गहनता से वार्ता प्रस्तुत करेगे। प्रशिक्षण शिविर बनेडा उपखण्ड के करीब 300 संभागी भाग लेगे। प्रशिक्षणार्थियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इसके लिए उपखण्ड स्तर की समिति सदस्य सह संयोजक अरुण देराश्री, गोवर्धन लाल बलाई, कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी इब्राहिम पठान सहित घीसू राम जाट प्रशिक्षण संबंधी तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रशिक्षण मे उपखण्ड स्तरीय़ अधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।