Dark Mode
माय भारत पोर्टल पर प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

माय भारत पोर्टल पर प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

चूरू। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत इनिशिएटिव के अंतर्गत देश के युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों की गतिविधियों से रूबरू करवाने के लिए माय भारत पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला युवा अधिकारी डॉ मंगल राम जाखड़ ने बताया कि मंत्रालय के अधीनस्थ नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रारंभिक स्तर पर जिले के महत्वपूर्ण पांच विभागों एफएसएसआई , पोस्टल, कम्युनिटी पुलिस, चिकित्सा एवं साइबर पुलिस की मदद से उनकी गतिविधियों की जानकारी देने के लिए जिले के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रशिक्षण दिलवाने के लिए भारत सरकार के माय भारत पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक युवाओं को संबंधित विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए युवाओं को माय भारत पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल बनाकर एक्सपीरियंस लर्निंग टैब में अप्लाई करना होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रशिक्षण में भाग लेने के बाद प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु जिला युवा अधिकारी कार्यालय एवं जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के यूनिट प्रभारी से संपर्क किया जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!