Dark Mode
राष्ट्रीय महिला दिवस पर बनेगी आकर्षक रंगोली

राष्ट्रीय महिला दिवस पर बनेगी आकर्षक रंगोली

महिलाएं होगी आज सम्मानित

 
अजमेर । राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा विभिन्न आयोजन किए जायेंगे । लायंस मार्केटिंग के  डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रातः 10.15 बजे वैशालीनगर स्थित अरबन हाट बाजार में ड्रीम इंडिया स्कूल की छात्राओ द्वारा महिला दिवस की थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी । जहां अमृता हाट मेले में आए दर्शकों, उपभोक्ताओं एवम् आमजन को महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगे । इस अवसर पर महिलाओ को स्वावलंबन एवम् आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया जायेगा । क्लब सचिव लायन सुनील शर्मा ने बताया कि मानसरोवर कॉलोनी वैशालीनगर में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन अंशु बंसल एवम् स्वस्थ्य भारत की डिस्ट्रिक चैयरपर्सन लायन आभा गांधी होगी । महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवम् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!