Dark Mode
बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में बनेगा सभागार

बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में बनेगा सभागार

 

जयपुर। बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सभागार का निर्माण होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 10 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। 
 
श्री गहलोत के इस निर्णय से विभिन्न शैक्षणिक, अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में सुगमता होगी। साथ ही, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा में निखार आएगा। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 11 हजार नियमित एवं 14 हजार स्वयंपाठी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति पूर्व में ही दी जा चुकी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!