Dark Mode
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार आयुर्वेद-डॉ सुरजीत

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार आयुर्वेद-डॉ सुरजीत

                                        आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित
हरसौर. निकटवर्ती ग्राम पालड़ी कलाँ में आयुर्वेद विभाग की ओर से एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 965 लोगो ने क्वाथ पान किया तथा 179 लोगो की सामान्य बीमारियों का उपचार किया गया। शिविर में डॉ सुरजीत सिंह एवं गणपतपुरी ने अपनी सेवाए दी। इस अवसर पर डॉ सुरजीत ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति जहां बीमारी से बचाव और उसके जड़ से निदान में कारगर हैं। इम्युनिटी बढ़ाने और रोगों से बचाव के लिए, बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए, इलाज के बाद रिहैबिलिटेशन के लिए आयुर्वेद काफी बढ़िया पद्धति है। इस दौरान सरपंच कालुराम, नोरत सिंह राठौड़, गोरधन सिंह राठौड़, प्रवीण वैष्णव,पंकज दिवाकर, दिनेश वैष्णव, जीवनदास वैष्णव, सम्पत गौड़, घीसू गौड़, संजय सोनी, आकाश वैष्णव, करण सिंह राठौड़, युनस खान, महेन्द्र टेलर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!