शिवालयों में बम बम भोले की गूंज, लगा भक्तों का ताँता
भीलवाड़ा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वस्त्रनगरी के शिवालयों में शनिवार भोर से ही बम-बम भोले के जयकरो के साथ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्रमुख हरणी महादेव और तिलस्वा मंदिर में मेले शुरू हो गये है।
हरणी महादेव मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगी है लोग बम बम भोले सहित विभिन्न उद्घोष और मंत्र उच्चारण करते हुए हाथों में पूजा की थाल और नंगे पैर कई श्रद्धालु पहुँच रहे हैं दल। मंदिर की देखरेख करने वाले महादेव जाट ने बताया कि आज ब्रज के चलते जलाअभिषेक किया जा रहा है जबकि कल मेले के कारण भीड़ अधिक होने से जलाभिषेक बंद रहेगा। ज़िले के तिलस्वाँ महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महा शिवरात्रि का विशेष अवसर होने से सभी शिवालयों को फूलों से सजाया गया है। भक्तों की ओर से शहद, दूध, पानी से अभिषेक किया जा रहा है। इसके साथ ही बेल के पत्तों का अर्पण कर मनोकामना मांगी जा रही है। इसी के साथ ही कई मंदिरों में शाम को भजन संध्या का भी आयोजन होने वाला है। जिसके लेकर भी भक्त व मंदिर प्रबंधन के लोग तैयारियों में जुटे हुए है। भीलवाड़ा शहर के हरणी महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आगाज हो गया है। 20 फरवरी तक मंदिर परिसर में कई धार्मिक आयोजन होने वाले है। इसी क्रम में शनिवार की शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा है। जिसमें देश की जानी मानी भजन गायिका गीता रेबारी व उनके साथी अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं रविवार को राजस्थानी कलाकारों द्वारा गैर नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसमें बाड़मेर, नाथद्वारा, जालौर, सांगानेर, चांदरास व मांडलगढ़ के कलाकार भाग लेंगे। वहीं मेले के अंतिम दिन कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।