बाप तहसील पूर्व सैनिक सेवा परिषद का हुआ गठन
बाप। बाप पंचायत समिति के सभागार में शनिवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बाप तहसील अध्यक्ष की घोषणा की गई। पूर्व सैनिक सांगसिंह भाटी ने बताया की कर्नल विजयेंद्र सिंह महला व सूबेदार खेतसिंह की उपस्थिति में सिडा निवासी एलआर विश्नोई को बाप तहसील अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। विश्नोई जल्द ही बाप तहसील कार्यकारणी का गठन करेंगे। इस अवसर मौकेपर कर्नल विजयेंद्र सिंह महला ने कहा कि पूर्व सैनिक सेवा परिषद गैर राजनैतिक संगठन है। देश की सेवा करते सेवा निवृत सैनिकों का अखिल भारतीय स्तर का संगठन है। देश के लिए जीने का संकल्प लेकर हम काम करे। नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष विग कमांडर एलआर विश्नोई का माला व साफा पहना अभिनन्दन भी किया गया। इस असवर पर सूबेदार खेतसिंह, सांगसिंह भाटी, सूबेदार टीकुराम, लखसिंह भाटी, नारायण मेहरा, हवलदार भगवाना राम, गणपतराम सारण, सिपाही मोहमद खां, नायक हरिसिंह सिडा, सार्जेंट माणक राम विश्नोई, नायक हजारीराम विश्नोई, सूबेदार मेजर पीआर विश्नोई आदि मौजूद रहे।