रूम टू रीड के लिट्रेसी प्रोग्राम में बुनियादी साक्षरता व पुस्तकालय का अवलोकन
भोपालगढ़ . राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय आसोप में भोपालगढ़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहरलाल मीना ,जिला जोधपुर प्रोग्राम ऑफिसर ऐश्वर्या ,प्रोग्राम एसोसिएट जितेंद्र सिंह चारण पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रूपा राम शर्मा ने आसोप व प्राथमिक विद्यालय नानोलाई नाड़ी में बुनियादी साक्षरता व पुस्तकालय का अवलोकन किया | अवलोकन के दौरान पुस्तक लेन देन नियमित रूप से किया जा रहा था साथ ही विद्यालय में रेमेडियल क्लासे सुचारू रूप से चल रही थी जिसको देखकर जिला टीम व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने स्टाफ साथियों की प्रशंसा की | पीईईओ रूपाराम शर्मा ने बुनियादी साक्षरता और क्लस्टर पुस्तकालय पर चर्चा करते हुए बताया प्रत्येक विद्यालय में पढ़ने लिखने के लिए आवश्यक रूप से एक पुस्तकालय की अहम भूमिका होती है इसी क्रम में रूम टू रीड इण्डिया ट्रस्ट और समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से भोपालगढ़ ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लिट्रेसी कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है | जिसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में एक पुस्तकालय की स्थापना की गई है जिसका बच्चों में पठन कौशल और पढने की आदत विकसित करते हुए बच्चों को स्वतंत्र पाठक के रूप में तैयार करना है |
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल मीणा ने बताया कि लिट्रेसी कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना करना है ताकि बच्चो को अपने स्तर के अनुसार पुस्तके पढ़ने का मौका मिल सके | अवलोकन के दौरान कक्षा 2 के बच्चे समझ के साथ कहानियों को पढ़ रहे थे साथ ही प्रश्नों के जवाब भी दे पा रहे थे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल मीणा ने स्टाफ साथियों को बेहतर कार्य के लिए धन्यवाद दिया
ब्लॉक समन्वयक भाग चंद खारोल ने कार्यक्रम के बारे में जानकरी साझा की कार्यक्रम के तहत सभी पंचायत एलेमेंट्री एजुकेशन अधिकारीयों के विद्यालयों में 400 किताबे, दो जुट बैग,आंगन बुक्स बच्चो के स्तर के अनुसार उपलब्ध करवाई गई है |
साथ ही आगनबाडी विजिट का भी अवलोकन किया जिसमें कार्यकर्ता पपुदेवी सहायिका ने 3 से6 साल के लाभार्थियों को कविता और खेल विधि से शिक्षण करवाया जा रहा था और राज्य सरकार के उड़ान कार्यक्रम के तहत 18 से45 आयु वर्ग की महिलाओं को नेपकिन वितरण किया जा रहा था व पोषाहार के कॉम्बो पैकट का वितरण भी किया गया इसके बाद रा.उच्च मा.विद्यालय आसाेप में स्टाफ मीटिंग की गई जिसमें रामविलास जी मदन लाल जी देवड़ा,मचाराम राम ,महेंद्र सिंह ,ओमप्रकाश श्याम सिंह ,लाखाराम रमेश कुमार मेघवाल,वाजिद अली,बंदना कुमारी,सुशीला विश्नोई दिनेश कुमार सांवरलाल, नत्थूराम,सत्यनारायण आदि स्टाफ उपस्थित रहे |