Dark Mode
ब्यावर : श्री सांवरिया सेठ बन कर श्री डिग्गी महादेव बरसायेंगे कृपा

ब्यावर : श्री सांवरिया सेठ बन कर श्री डिग्गी महादेव बरसायेंगे कृपा

ब्यावर। श्री डिग्गी महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास में प्रत्येक दिन प्रात: व सांय को डिग्गी महादेव का नयनाभिराम श्रंगार किया जा रहा है, इसी क्रम में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को श्री डिग्गी महादेव को राजस्थान के प्राचीन व लोकप्रिय मंडफिया में विराजमान श्री सांवरिया सेठ के रूप में सजाया जायेगा, इस अवसर पर डिग्गी महादेव मंदिर को भी आकर्षक रूप में सजाया जायेगा और साथ में सांय आरती के समय महादेव घोष द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। इसके पूर्व श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को श्री डिग्गी महादेव का खाटू के श्याम बाबा के रूप में सजाया गया था, श्री डिग्गी महादेव मंदिर में प्रत्येक दिन चारों पहर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व पूजा हो रही है।  इसी क्रम में तीन अगस्त रविवार को श्री डिग्गी महादेव भगवान अपने भक्तों को दर्शन देने स्वयं रथ पर सवार होकर ब्यावर शहर में सवारी के रूप में निकलेंगे। श्री डिग्गी महादेव मंदिर द्वारा ब्यावर जिले के सभी भक्तों को मंदिर में होने वाले सभी कार्यक्रमों में सादर आमंत्रित किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!