ब्यावर : मुख्यमंत्री आज जैतारण में करेंगे 251 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण
- सेवा पखवाड़ा 2025 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जैतारण में सीएम करेंगे शिरकत
ब्यावर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का 30 सितम्बर, मंगलवार को जैतारण के श्री राम चौक में आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा।
जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि कार्यक्रम की सभी प्रशासनिक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। पुलिस अधीक्षक श्री रतन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य बजट 2025-26 में घोषित दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत आज जिले के दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे। इसी कार्यक्रम में श्रवण यंत्र और स्मार्ट केन उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की प्रमुख घोषणाएँ एवं आकर्षण- दिव्यांगजनों के लिए राहत – 2500 स्कूटी एवं उपकरण वितरण हेतु ₹23 करोड़। निर्माण श्रमिकों को राहत – 1,87,270 हितधारकों को ₹209 करोड़ का हस्तांतरण।
विकास कार्यों का शुभारंभ (शिलान्यास)-समाज कल्याण विभाग के 30 छात्रावास – ₹84 करोड़। जैतारण विधानसभा की 21 सडक़ें – ₹11.71 करोड़। 07 स्वास्थ्य केंद्र भवन – ₹49.40 करोड़। 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन, आनन्दपुर कालू – ₹1.82 करोड़। कुल शिलान्यास – 59 कार्य, ₹146.93 करोड़।
लोकार्पण समारोह-देवनारायण राजकीय बालक आवासीय विद्यालय, रास, जैतारण – ₹28.62 करोड़। समाज कल्याण विभाग के 10 छात्रावास – ₹28 करोड़। मुख्यमंत्री पुनर्वास गृहों के 5 भवन (उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, झालावाड़) – ₹23.06 करोड़। 16 सडक़ कार्य – ₹20.05 करोड़। 71 जल संग्रहण संरचनाएँ – ₹4 करोड़। कुल लोकार्पण – 103 कार्य, ₹103.73 करोड़। इन सभी कार्यों की कुल लागत ₹251 करोड़ से अधिक होगी। नवीन कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण, जैतारण क्षेत्र के विकास की नई दिशा तय करेगी। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत सहित विभिन्न मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएँगे।