Dark Mode
ब्यावर : ऐतिहासिक तेजा मेले को लेकर जिला प्रशासन ने किया गहरा विचार विमर्श

ब्यावर : ऐतिहासिक तेजा मेले को लेकर जिला प्रशासन ने किया गहरा विचार विमर्श

ब्यावर। राजस्थान के ब्यावर शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शहर हित के साथ-साथ आगामी दिनों आयोजित होने वाले शहर के ऐतिहासिक तेजा मेले को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना, एसपी रतन सिंह राठौड़, एसडीएम दिव्यांश सिंह तथा सीओ सिटी राजेश कसाना ने गहरा विचार विमर्श किया। इस दौरान जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि ऐतिहासिक तेजा मेले की तैयारियो को लेकर प्रशासन तैयारियो में जुट गया है। तेजा मेले के आयोजन बीते वर्ष की तरह सुभाष उद्यान एवं बिजय नगर मार्ग सेदरिया में पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम में आयोजित होगा। मेले में कानुन व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी रतनसिंह एवं डीएसपी कसाना ने बताया कि  तेजा मेले को शांतिपुर्ण आयोजित कराया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!