Dark Mode
बी.ई.टी. इंटर स्कूल (स्टाफ) वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष और महिला)  का समापन

बी.ई.टी. इंटर स्कूल (स्टाफ) वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष और महिला)  का समापन

पिलानी . बी.ई.टी. इंटर स्टाफ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन नवंबर 30, 2023 (शुक्रवार) को बिरला शिशु विहार, पिलानी में  संपन्न हुआ | प्रतियोगिता के मुख्यातिथि बिरला एजुकेशन ट्रस्ट पिलानी के डिप्टी डायरेक्टर (फाइनेंस) डॉ. जी. एस. गौड़ थे | 
प्रतियोगिता का फाइनल महिला वर्ग में बिरला शिशु विहार, पिलानी व बिरला बालिका विद्यापीठ - ए टीम व पुरुष वर्ग में बिरला स्कूल पिलानी - ए टीम व बिरला स्कूल पिलानी – बी के मध्य खेला गया |
बिरला शिशु विहार की टीम ने बिरला बालिका विद्यापीठ की टीम को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल अपने नाम किया वही पुरुष वर्ग में बिरला स्कूल पिलानी टीम - ए ने बिरला स्कूल पिलानी टीम - बी को हराकर जीत दर्ज की |  
कार्यक्रम में श्री कपिल शर्मा, कानूनी अधिकारी, बी. ई. टी., श्री विक्रमजीत सिंह अरोड़ा, क्यूरेटर, बिरला साइंस सेंटर,  व सभी स्कूलों के शिक्षकगण उपस्थित थे |
प्रतियोगिता के समापन पर प्राचर्य श्री पवन वशिष्ठ ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रतियोगिता समन्वयक श्री बिजेन्दर सिंह एवं श्रीमति दिव्या मुदगल तथा विशेष सहयोग के लिए श्री विजय तोला, बर्सर का आभार व्यक्त किया |

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!