भगतसिंह जयंती मनाई, पुष्प अर्पित कर याद किया
तारानगर. तारानगर के वार्ड 29 में शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाई। क्षत्रिय विकास संस्थान के अध्यक्ष वीर बहादुरसिंह राठौड़ ने युवाओं और विद्यार्थियों के साथ भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की, एवं उनको याद किया। राठौड़ ने युवाओं और विद्यार्थियों को आह्वान किया कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए हर बलिदान के तैयार रहकर ईमानदारी से देश सेवा का संकल्प लें, ताकि भारत फिर से विश्व में सिरमौर बने। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विरेन्द्रसिंह राठौड़, भगतसिंह स्मारक समिति अध्यक्ष प्रमोद बेनीवाल, सफाईकर्मी महेन्द्र वाल्मिकी, रोहित सुथार, नितेश शर्मा, सुनिल नेहरा, राहुल शर्मा, बंटी जगरवाल, कपिल सिहाग, अभिषेक बाना, मुकेश बाना, अनिल बाना, अमित, हरिश सहित मोहता स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।