Dark Mode
भारत विकास परिषद रीजनल अधिवेशन

भारत विकास परिषद रीजनल अधिवेशन

मदनगंज किशनगढ। भारत विकास परिषद के चित्तौड़गढ़ में आयोजित उत्तर पश्चिम रीजन क्षेत्रीय अधिवेशन समर्पण 2023 में सेवा कार्यों में पूरे देश में अग्रणी रहने पर भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत को सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिया गया। प्रांतीय महासचिव गोविंद अग्रवाल ने बताया की मध्य प्रांत को यह सम्मान भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की संख्या 85 हजार तक करने, 46 शाखाओ से 52 शाखाएं करने, सदस्य संख्या में वृद्धि करने आदि को मध्यनजर रखते हुए दिया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के रीजनल अध्यक्ष डी.डी. शर्मा ने कहा कि वंदेमातरम का उद्बोधन अनिवार्य हो। भारत माता का चित्र प्रत्येक सदस्य के घर में हो। मध्य प्रांत ने तो इसे सभी 2 हजार 800 सदस्यों तक इस पहुंचाया है। आज के पाश्चात्य दिवस कम तो हुए लेकिन इसे रोकने का कार्य प्रत्येक शाखा करें। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे नहीं मनाये और 1 जनवरी को नववर्ष नहीं मनाये। शादियों में भोजन की बर्बादी हो रही है उसे रोकना होगा। प्रत्येक शादी में 30 किलो से 800 किलो भोजन बर्बाद होता है। एक करोड़ शादियों में 22 प्रतिशत अन्य उत्पाद की बर्बादी होती है, इसे एक अभियान के रूप में इसे रोकना होगा। हमें रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाना होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, एडीएम अभिषेक गोयल, विधायक चंद्रभान, कुलपति आलोक मिश्रा, रीजनल महासचिव त्रिभुवन शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश पानेरी ने अपने विचार रखे और पुरस्कार वितरण किया। अधिवेशन में केंद्रीय पदाधिकारीयो ने किशनगढ मुख्य शाखा का भी महत्वपूर्ण योगदान देने एवं विभिन्न प्रकार के सेवा एवं संस्कार के कार्यक्रम आयोजित करने पर साधुवाद प्रेषित किया। उधर मध्य प्रांत को सेवा कार्यों में देश में आगे रहने पर पुरस्कार मिलने पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष व्याप्त है। किशनगढ से परिषद अध्यक्ष भरत सराफ, सचिव प्रहलाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश कामदार, मुक्तिधाम प्रभारी कैलाशचंद अग्रवाल एवं मध्य प्रांत महासचिव गोविंद अग्रवाल आदि ने सहभागिता निभाई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!