Dark Mode
भरतपुर: विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

भरतपुर: विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

भरतपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की अनुपालना में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सैनिक सुबोध उच्च माध्यमिक विद्यालय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्वीम नालसा गरीबी उन्मूलन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं 2015, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना, 2024 की योजनाओं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 विधिक सहायता, नालसा थीम सॉन्ग, साइबर क्राइम, बाल श्रम आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गुड टच बैड टच, नि:शुल्क विधिक सहायता, कानूनी प्रक्रिया, महिला सशक्तिकरण, बिना लाइसेन्स वाहन न चलाना, टैऊफिक नियम, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों का हेल्पलाईन नं. 1098, नालसा के टोल-फ्री राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाईन नं. 15100 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु कुमारी द्वारा सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!