भिनाय : धूणेश्वर बाबा की धूनी पर लगाए पौधे
भिनाय। निकटवर्ती ग्राम राममालिया स्थित धूणेश्वर बाबा शेर गुफा जनजीव एवं वृक्ष सेवाश्रम धाम में बुधवार को तपस्वी बाबा शिवरामदास महाराज के सानिध्य मेंआम्रपाली,बांस,जामुन,अमरूद, कर्पूर,सिंदूर,बीलपत्र,सीताफल,हरड़,इंसुलिन, दालचीनी सहित विभिन्न तरह की आयुर्वेदिक औषधियों में प्रयुक्त होने वाले 1100 पौधे लगाये गये।इस मौके बाबा शिवरामदास महाराज ने बताया कि पौधारोपण से प्राकृतिक वातावरण में खुशहाली आती है,जिससे हम शुद्ध वायु ग्रहण करते है व तन मन से प्रसन्नचित्त रहते है।पौधारोपण से पूर्व बाबा शिवरामदास महाराज ने 9 कन्याओं के साथ वैदिक मंत्रौच्चारण के पूजा अर्चना की तत्पश्चात उपस्थित गणमान्य जनों के साथ पौधारोपण किया।इस दौरान प्राकृतिक चिकित्सक डॉ.गौरव प्रसाद, पंडित दिनेश शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता डॉ हरेश मामनानी,पूर्व वार्डपंच नरेंद्र गोहिल,रंगलाल बांगड़ा,राजेंद्र उदय,महावीर दारोगा,पप्पू दारोगा,भागचंद उदय,मानसिंह,कालूराम,भागचंद प्रजापत आदि मौजूद थे।