Dark Mode
बीकानेर भाजपा बूथ विजय संकल्प अभियान की बैठक का आयोजन

बीकानेर भाजपा बूथ विजय संकल्प अभियान की बैठक का आयोजन

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यालय में आज शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में "बूथ विजय संकल्प" अभियान को लेकर मंडल अध्यक्षों की बैठक ली 5 अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाले "बूथ विजय संकल्प" कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। विजय आचार्य ने बताया प्रदेश नेतृत्व द्वारा अगस्त माह में पार्टी के होने वाले प्रमुख कार्यक्रम बूथ विजय संकल्प अभियान, मेरी माटी – मेरा अभिमान, बूथ विजय अभियान, पन्ना प्रमुख विजय संकल्प सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज मंडल अध्यक्षों से चर्चा हुई इन कार्यक्रमों को लेकर आगामी दिनों में केंद्रीय मंत्री व प्रदेश पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रहेगी। आज की बैठक में महामंत्री अनिल शुक्ला, नरेश नायक, मंडल अध्यक्ष चंद्र गहलोत, कमल आचार्य, जेठमल नाहटा, दिनेश महात्मा, पुखराज शर्मा, फारुख चौहान उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!