बीकानेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग का किया अभिनंदन
रतनगढ़ । बीकानेर देहात कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग का सोमवार को जयपुर से बीकानेर जाते समय नेशनल हाइवे 11 पर एक निजी होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनका माला साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान सियाग ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति के पास पहुंचाने का कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में बीकानेर की सातो सीटो पर कांग्रेस का परचम लहरायेंगे। इस मौके युवा कांग्रेस नेता चुनीलाल धेतरवाल, कांग्रेस नेता महेंद्र गोदारा, बालकिशन खीचड़, पूर्व प्रधान गिरधलाल बांगड़वा, हंसराज सिहाग, पूर्व सरपंच राजपाल कुल्हरी, विजयकुमार माली, देवीसिंह राजपुरोहित, युवा नेता रामवीर सिंह राईका, संदीपसिंह भोजासर, कैलाश चारण, खिंवाराम मेघवाल, प्रह्लाद दान चारण, सुभाष धेतरवाल, शंकर भाम्भू, नवीन वर्मा, हरिकिशन जांगिड़,जेपी नैण, किशन न्योल आदि मौजूद थे।