भाजपा प्रत्याशी गोपाल लाल शर्मा ने भरा नामांकन
मांडलगढ़। विधानसभा क्षैत्र से भाजपा की तरफ से मौजूदा विधायक गोपाललाल शर्मा ( खंडेलवाल ) ने अपना नामांकन भरा । निर्वाचन अधिकारी महेश गागोरिया के समक्ष नामांकन भरा । इस दौरान बिजौलिया उपखंड अधिकारी सीमा तिवाडी सहित निर्वाचन विभाग से जुडे कर्मी उपस्थित रहे । इससे पहले चारभुजा मंदिर परिसर में क्षैत्र भर से आये समर्थकों को विश्वास दिलाते हुये गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि वे क्षैत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।
खंडेलवाल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के कुछ लोगो द्वारा कहा जा रहा है कि अगर भाजपा सरकार आई तो हमारी योजनाएं बंद कर दी जायेगी । खंडेलवाल ने चुटकी लेते हुये कहा कि कांग्रेस के लोग भी मान रहे है कि सरकार किसकी आ रही है । मांडलगढ़ विधानसभा क्षैत्र के भाजपा के हरियाणा से आये प्रभारी महेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षैत्र में भाजपा की लहर है । देश के लोग नरेन्द्र मोदी की और देख रहे है । इस दौरान पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरूजी , उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर , पूर्व चेयरमेन विनोद ओस्तवाल , मुकेश धाकड , संजय धाकड , सत्यनारायण उपाध्याय ,शिव चन्द्र वाल , सुनील जोशी , हरि लाल जाट , अनिल पारीक , अर्जुन ब्रह्मभट्ट , सांवरलाल रेबारी , सुरेश पाराशर , रणजीतसिंह महुआ , गोविंद सिंह , मनोज गोधा , रतनलाल खटीक , पूर्व प्रधान घनश्याम कंवर , एंव राधादेवी बलाई , कोटडी प्रधान कर्णसिंह बेलवा , बिठ्ठल तिवारी , जितेन्द्र चौहान , यशवंत पुंगलिया , प्रकाश शर्मा , शांति लाल जोशी , छोटा गोपाल , जमनालाल सेन ,अभिषेक सर्वा , पार्वती सालवी , श्यामलाल सेन , पवनेश ओस्तवाल ,अमर सिंह बंजारा , मुरली आशा वैष्णव , राजेन्द्र बंजारा , गोपाल अहीर ,मनोज सनाढय ,श्यामलाल अहीर , मुकेश खंडेलवाल , रामेश्वर खंडेलवाल ,हर्षित पंवार , मोहित मेहता , मुकेश व्यास ,राकेश वैष्णव ,बहादुर बंजारा , सहित हजारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।