Dark Mode
भाजपा शहर कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

भाजपा शहर कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

फलोदी। भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष द्वारा विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा शहर कार्यालय का शुभारम्भ कर विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की। भाजपा प्रत्याशी पब्बाराम विष्नोई के समर्थन में गुरुवार को सुबह फलोदी शहर में सुभाष रोड पर भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष के द्वारा विधानसभा चुनाव हेतु कार्यालय खोल गया जिसका उद्घाटन भाजपा प्रत्याशी पब्बाराम विष्नोई ( विधायक फलोदी) ने किया । इस दौरान भाजपा नेता महिपाल विष्नोई, युवा नेता अभिषेक विष्नोई, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गवरादेवी व्यास, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, पार्षद मुरलीमनोहर गुचिया, यशपाल कोठारी, चतुर्भुज सोनी, सुनील व्यास, महिपाल कोठारी, रतन जैन, अनामिका हर्ष थानवी, गौरव बोहरा, जगदीश पालीवाल, राजीव देवड़ा, दिलीप छंगाणी आदि भाजपाई उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!