कांग्रेस विधायक दानिश अबरार की लाइव का भाजपा जिलाध्यक्षो ने दिया जवाब
सवाई माधोपुर | भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित , पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया , सुरेश जैन , बजरंग लाल जाट , वीरेंद्र सिंह भाया , हरिनारायण बैरवा ने विधायक दानिश अबरार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वागत द्वारो के नाम पर मात्र सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले कांग्रेस विधायक दानिश अबरार यह बताएं कि सरस डेयरी के आगे त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाला रोड गणेश रोड या रणथंभौर रोड के नाम से जाना जाता है पर वहा बनने वाले स्वागत द्वार का नाम आपके पिता डॉ अबरार अहमद के नाम से क्यो जाने जाए , उनके केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहते उनका सवाई माधोपुर विकास मे क्या योगदान था , स्वच्छ राजनीति का दंभ करने वाले विधायक जनता को यह भी बताए कि नगर परिषद के सभापति विमल महावर को एसीबी ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था वह 60 दिनो तक जेल में रहे फिर जमानत मिलने के बाद आज कुर्सी पर किस के आशीर्वाद से विराजमान है , विधायक दानिश यह भी बताएं कि विधानसभा चुनाव होने मे मात्र 9 माह शेष बचे हैं 45 दिन पहले आचार संहिता लग जाती इस हिसाब से मात्र 7 माह के कार्यकाल के शेष बचे है | भगवान त्रिनेत्र गणेश , स्वर्गीय कैप्टन छुट्टन लाल मीणा , स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला , संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर आपके स्वर्गीय पिता अबरार अहमद जिनका स्वर्गवास हुए बरसों बीत गए यह चुनाव से पहले ही क्यों याद आए , क्या यह शुद्ध राजनीति नही है आपने यहां के बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए क्या किया , सवाई माधोपुर में अमरुद कोचिंग प्लांट जो यहां के किसानों की प्रमुख मांग थी वह पूरी क्यों नहीं हुई , पूर्व विधायक दीया कुमारी के कार्यकाल में होटल मैनेजमेंट कॉलेज बनकर तैयार था चालू क्यों नहीं हुआ , नगर परिषद में निर्माण 99% किसके नाम है क्या आप बताएंगे , मैनपुरा के पास फर्जी प्लाट काटकर बेचने वालों के खिलाफ आपने नगर परिषद द्वारा थाने में एफआइआर दर्ज कराई उनका क्या हुआ , रणथंभौर हम्मीर सर्किल पर जो होर्डिंग लगा है उस पर उसमे से एक प्रॉपर्टी डीलर का आपके साथ फोटो आप कितनी स्वच्छ राजनीति करते हैं ये बता रहा है |