भाजपा ने पुतला जलाकर किया रोष प्रदर्शन
सूरतगढ़ . भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री मनोज शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत का पुतला दहन किया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में राज्य सरकार के खिलाफ काफी रोष देखने को मिला और वहीं राज्य सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए बीच बाजार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतले का दहन किया गया वह सरकार के खिलाफ नारेबाजी की भाजपा महामंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि वीरांगनाओं के सम्मान में युवा मोर्चा हमेशा तत्पर रहेगा सरकार द्वारा लाठियों का डर दिखाकर वीरांगनाओं की आवाज को कुचलने का यह तरीका निंदनीय है लोकतंत्र का गला नहीं घोटने दीया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सेकसरिया, सुनील छाबड़ा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा पार्षद छोटू पंडित ,राजीव चौहान, भाजपा नेता भाजपा नेता राकेश विश्नोई युवा भाजपा नेता गौरव बलाना, अजय सिंह सिसोदिया,मनोज जांगू, सुरेंद्र वर्मा, विपिन शर्मा, प्रमोद शेखावत, राहुल गोस्वामी, निखिल, गोस्वामी सुरेश जांगिड़, उमेश नायक, हेतराम वर्मा,राजू वर्मा इत्यादि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे .