भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एवं राजेंद्र राठौड़ का किया भव्य स्वागत
लालसोट। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एवं नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का लालसोट आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। वहीं सीपी जोशी एवं राजेंद्र राठौड़ ने महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा पीएम के नाम पर लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव
कमल के फूल का रहेगा मुख्यमंत्री का चेहरा वहीं राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा राज्य सरकार हर मोर्चे पर रही है विफल कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते जनता की याद आ ही गई वहीं राज्य सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महंगाई राहत शिविर लगाकर आमजन को कर रहे भ्रमित पर ये राजस्थान की जनता है सब जानती है।इस दौरान घनश्याम शर्मा, संजय कोराका,संजय उपाध्याय, हरिओम शर्मा हरकेश मीणा, बलराम बैरवा,रवि कोराका, दीपक सेडुलाई, दीपक बोहरा,सुरज्ञान डोई, अशोक चौधरी समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।