Dark Mode
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान दिवस के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान दिवस पर राजस्थान के लोगों की वीरता, दृढ़ इच्छाशक्ति तथा बलिदान को नमन किया जाता है। यहाँ की लोक कलाएँ, समृद्ध संस्कृति, महल, व्यञ्जन आदि एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। इस दिन कई उत्सव और आयोजन होते हैं जिनमें राजस्थान की अनूठी संस्कृति का दर्शन होता है। राजस्थान की संस्कृति, सत्कार, समृद्ध परंपराएं, पराक्रम, उद्यम और पर्यटन स्थल राजस्थान की पहचान है। गौरवशाली इतिहास को समेटे हुए राजस्थान की अदभुत परंपराएं है, चाहे खानपान हो या अतिथि सतकार हो, चाहे राजस्थान के गौरवशाली पुरातत्व हो, चाहे गौरवशाली इतिहास हो, यह राजस्थान की धरती कण-कण में शौर्यता और भक्ति को लिए हुए है और हमारे पुरखों के शौर्य से संचित इस भूमि को प्रणाम करते हुए इस राजस्थान दिवस पर मैं अपनी ओर समस्त राजस्थानवासियों को बधाई और शुभकामना देता हूं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!