अघोषित विद्युत कटोती के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
नवलगढ़. नवलगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओ ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन अधिशाषी अभियंता नवलगढ़ को सोपा। कार्यकर्ताओ ने विद्युत विभाग के सामने जमकर नारेबाजी की इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने अपने विचार रखते हुए कहा की राज्य में निक्कमी नाकारा कांग्रेस सरकार से हर आमजन परेशान है और यह सरकार झूठे वादों के साथ सता में आई और आज एक तरफ बिजली बिल माफ का दावा कर रही है वही दूसरी तरफ प्रदेश भर में अघोषित बिजली कटौती कर रही इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल महोदय से मांग की है की इस प्रकार की संवेदनहीन सरकार पर तुरंत कार्यवाही की जाए। भाजपा जिला मंत्री श्रीमती मंजू सैनी ने कहा की आज हर गृहणी बिजली कटौती से परेशान है दैनिक कार्यों में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ललित कुमावत ने कहा की झूठ और लूट की यह कांग्रेस सरकार सिर्फ अपनी सता बचाने में लगी रही आज हर वर्ग इससे त्रस्त हो चुका है आगामी चुनावों में इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष शब्द प्रकाश बियान ने सभी का धन्यवाद करते हुए सरकार को सबक सिखाने की बात कही। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विजय सोती, मंडल उपाध्यक्ष महेन्द्र भुदेका, शायर असवाल, अल्पसंख्यक मो अध्यक्ष सलीम खोखर, बोद्दू मेघवाल, भाजयुमो महामंत्री जयराम दीक्षित, अमित बियान, संजय कुमार,रूपसिंह जाखल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।