भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
नवलगढ़ . नवलगढ़ केंद्र में मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 1 माह तक विधानसभा स्तर पर चलने वाले कार्यक्रम को लेकर सांसद नरेंद्र कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मिट्ठू का धर्मशाला बावड़ी गेट में ली। बैठक की जानकारी देते हुए मंडल महामंत्री विजय सोती ने बताया केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद ने कार्यकर्ताओं को पूरे का कार्यक्रमो की जानकारी दी इसके अंतर्गत सांसद नरेंद्र कुमार ने बताया की आगामी 15 मई से 15 जून तक लोकसभा क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष जनसंपर्क अभियान उनके द्वारा चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत डोर टू डोर जाकर केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी साथ ही विधानसभा स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा जिन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और जो बजट केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया गया है वह सारी जानकारी आम जनता के बीच हम सभी कार्यकर्ता लेकर जाएंगे इसके अंतर्गत उन्होंने कार्यकर्ताओं से नवलगढ़ विधानसभा स्तर पर प्रमुख स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों की भी चर्चा की और सुझाव जाने व कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से अपील की अपने अपने स्थानों पर इसे सफल बनाएं। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेंद्र चारण, वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी शंकर शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कर्णावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष ललित कुमावत, युवा मोर्चा महामंत्री जयराम दीक्षित, जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा, भाजपा नेता वीरपाल सिंह शेखावत, सरपंच महावीर भामू, पंचायत समिति सदस्य सुभाष लांबा, पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया, सरपंच प्रतिनिधि मोहर सिंह, सरपंच अर्जुन वाल्मीकि, सरपंच राजेन्द्र सैनी, सरपंच भंवरसिंह धींवा, सरपंच आनंद बुगालिया, पार्षद हितेश थोरी, राजेश महला, विजयपाल महला डुमरा, शक्ति केंद्र संयोजक अजय नारनोलिया, आईटी संजीव महला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।