कड़ाके की सर्दी में निर्धन जरूरतमंद लोगो को वितरित किए कंबल
मदनगंज किशनगढ़। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा किशनगढ़ द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत रात्रि को कड़ाके की सर्दी में निर्धन जरूरतमंद लोगो को कंबल विचित्र किए गए। परिषद अघ्यक्ष भरत सराफ ने बताया की कंबलो का वितरण परिषद सदस्य पवन अग्रवाल गोंद वालो के आर्थिक सहयोग से रेल्वे स्टेशन, खोड़ा गणेश रोङ पर स्थित कच्ची बस्ती, लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुराने बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी आदि क्षेत्रों में 60 कंबल वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष भरत सराफ, सचिव प्रहलाद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, गिरधारी अमरवाणी, करण मेघानी, दिनेश सारडा, नेहा सराफ, कुसुम अग्रवाल, ललिता सारडा, तनु मेघानी, रंजना अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।