Dark Mode
ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक आयोजित हुई

ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक आयोजित हुई

झालावाड़ :- जिले के भवानी मंडी में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक उपखंड अधिकारी राहुल मल्होत्रा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी हुकुमचंद मीणा रहे। 
 बैठक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर प्रसाद शर्मा रिसोर्स पर्सन पीरुलाल वर्मा एवं दिनेश छोरा बाथरा आदि भी उपस्थित रहे । इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी  द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी  का सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।  बैठक में समस्त प्रधानाचार्य एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यालय में राज्य सरकार के द्वारा चल रही गतिविधियों पर बिंदु दर बिंदु चर्चा की गई।  उपखंड अधिकारी  ने सभी से पालनहार योजना की क्रियान्विति अतिक्रमण की स्थिति राज्य सरकार के द्वारा पोर्टल गतिविधियों का सुदृढ़ता से संचालन  सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी  ने शाला दर्पण पर समस्त मॉडलों के आधार पर विद्यालय में संचालित की जाने वाली समस्त योजनाओं के बारे में  बताया एवं प्रत्येक कार्य नियमित रूप से पोर्टल के आधार पर राज्य सरकार के आदेश के अनुपालना के अनुसार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर दिनेश बाथरा पीरु लाल वर्मा द्वारा ने भी शाला दर्पण रैंकिंग और विद्यालय में चल रही गतिविधियों की फीडिंग के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर प्रसाद शर्मा ने सभी प्रधानाचार्य से आग्रह किया कि अपने विद्यालयों में सरकार के आदेशों की पालना के अनुसार नियमित कार्य करते रहे और प्रतिदिन जैसे सूर्य नमस्कार नीली पीली गोलियां उड़ान योजना स्काउटिंग और विभिन्न गतिविधियों का नियमित आकलन करें समस्त  पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अपने विद्यालयों के निरीक्षण के समय पोर्टल के अनुसार समस्त प्रकार की गतिविधियों को ध्यान से देखें निष्पादन बैठक में पुरस्कृत शिक्षक फॉर्म राजस्थान के द्वारा परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए कक्षा 10 के बालकों के समस्त विषयों की एक पुस्तिका जो जयपुर से पुरस्कार शिक्षक फॉर्म के द्वारा तैयार की गई है जिसे जिले के पुरस्कृत शिक्षक प्रहलाद नागर द्वारा  उपखंड अधिकारी  और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  द्वारा  मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी  को प्रदान करवाई जो समस्त ब्लॉकों में वितरण की जाएगी और साथ ही सॉफ्ट कॉपी भी सभी ब्लॉक में प्रेषित की गई  l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!