Dark Mode
खण्ड स्तरीय आशा कार्य समीक्षा बैठक आयोजित

खण्ड स्तरीय आशा कार्य समीक्षा बैठक आयोजित

बालोतरा। शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा सहयोगिनी की खण्ड स्तरीय आशा कार्य समीक्षा बैठक का दूसरे चरण का आयोजन खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक कुमार गोयल की अध्यक्षता में खण्ड कार्यालय बालोतरा में किया गया।
बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कीटनोद, जागसा और असाडा की आशाआंे द्वारा भाग लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोयल द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप गुणवक्तापूर्वक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान किया जाना हमारी प्राथमिकता है। जनसाधारण को इन सेवाओं की जानकारी देने एवं समुदाय द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक उपयोग किए जाने मे आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने कहा कि उच्च रक्तचाप की जांच 18 वर्ष से ऊपर सबकी करानी चाहिए।

 

तम्बाकू एवं निकोटिन सम्बंधित पदार्थाें के सेवन से दूर रहना चाहिए। उन्होने नियमित व्यायाम एवं योगासन पद बल देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में नियमित व्यायाम को शामिल करना चाहिए ताकि हमारी जीवन शैली स्वस्थ रहें।


जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा आशाओं के लिए सहयोगात्मक एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जा रहा है। सिंह ने बताया कि आशा सहयोगिनी एवं एएनएम स्वास्थ्य विभाग की आधारशिला है अतः दोनों के बीच आपसी समन्वय की नितांत आवश्यकता है। उन्होने बताया कि आशाओं के कार्यों में दिन प्रतिदिन आने वाली समस्याओं पर चर्चा एवं तत्काल उनका निराकरण किया जाएगा।
ब्लॉक हैल्थ सुपरवाइजर सौरभ पंवार द्वारा आशाओं को निर्देशित किया गया कि सभी आशाएं विभागीय कार्य करते समय अपनी निर्धारित पोशाक में एवं परिचय पत्र के साथ कार्य करें जिससे आम जनमानस में उनकी पहचान बनी रहे।
इस दौरान मलेरिया निरीक्षक औकार सिंह राजपुरोहित ने आशाओं को एंटीलार्वा गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में श्याम सुन्दर बोयत, विमल कुमार एवं सैक्टर हैल्थ सुपरवाइजर देवीलाल भील द्वारा भी आशाओं को विभिन्न विभागीय कार्यों से अवगत करवाया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!