विश्व जल दिवस पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
अंराई. विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य मे पंचायत समिति अंराई की ग्राम पंचायत दादिया मे ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम सरपंच सुबिता कंवर की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। पंचायत समिति की सहायक अभियन्ता सीमा चौहान ने वृक्षारोपण कर जल को संरक्षित करने पर बल दिया और कहा कि जल है तो जीवन है, जल है तो कल है। कार्यक्रम में जलग्रहण विभाग के सहायक अभियन्ता संदीप पांडे ने जल की महत्ता और संरक्षण के बारे मे प्रकाश डाला। जल संसाधन के सहायक अभियंता श्रीराम पुष्प ने गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी को सजग होकर जल उपयोग करने की सलाह दी । दादिया सरपंच सुबिता कंवर ने पुराने तालाब को सहजने और उससे होने वाले फायदे के बारे मे बताया । उन्होंने उपस्थित जनसमूह को जल शपथ दिलवाई।कार्यक्रम के समापन पर सार्वजनिक तालाब में सभी ने मिलकर श्रमदान किया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि महिपाल सिंह दादिया,कनिष्ठ अभियन्ता लोकेन्द्र सिंह, जेटीए नंदकिशोर जांगीड, नरेश सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, प्रमोद खेतावत, आशीष न्याती, शैतान सिंह,रामेश्वर खोखर,श्योजीराम गोदारा ,बीरदीचंद माली,खुशीराम चौधरी, मनरेगा मेट, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।