Dark Mode
नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

टोंक । नवोदय विद्यालय  स्थापना दिवस के अवसर पर एलुमनी सोसायटी व रक्त कोष फाउंडेशन द्वारा सआदत अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 30 यूनिट रक्त जमा कर ब्लड बैंक में जमा कराया गया। एलुमनी सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. जसवंत चौधरी व सचिव रामप्रसाद मीना ने बताया कि इस अवसर पर नवोदय एलुमनी सोसायटी ने केक काटकर नवोदय स्थापना दिवस मनाया। सोसायटी नित नए जन सरोकार के कार्यों से समाज में अहम भूमिका निभा रही हैं। ब्लड डोनेशन कैंप में पीएमओ डॉ. बी. एल. मीना, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नवींद्र पाठक व कैंप प्रभारी रक्तकोष फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष लोदी का अतुल्य योगदान रहा। उन्होने बताया कि नवोदय विद्यालय देश में ग्रामीण प्रतिभाओं एवं अन्य होनहारों को विद्यालय स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा 1986 से प्रदान कर रहा हैं। टोंक जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय छान अपने आप में जिले का उत्कृष्ठ संस्थान हैं,  जहाँ प्रतियोगिता परीक्षा के द्वारा  80 विद्यार्थी प्रतिवर्ष चयनित होकर प्रवेश प्राप्त करते हैं और स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद देश-विदेश में नवीन आयाम स्थापित किये हैं। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रामकिशोर, उपाध्यक्ष प्रहलाद, संयुक्त सचिव बलवीर, कर्मा, राजेश, मीना प्रजापत, लोकेश जैन, मधु शर्मा, राधेश्याम, सुनिल, सियाराम, हनुमान, शिवराज, रक्त कोष फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष लोदी, सचिव रघु शर्मा, संयोजक जीतराम, उपाध्यक्ष रोहित कुमार  आदि मौजूद थे।    

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!