बीएलओ का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न
जोधपुर/ लोकसभा आम चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय जोधपुर जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को बीएलओ का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हुआ ।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (ग्रामीण) एवं प्रशिक्षण शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मंगलवार को डॉ.एस.एन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में जोधपुर की चार विधानसभा लूणी, जोधपुर सिटी, सरदारपुर एवं सूरसागर के बूथ लेवल अधिकारियों का आधे दिन का प्रशिक्षण दो सत्रों में डॉ. एस.एन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ ।
श्री मेहरा ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम सत्र का आयोजन प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 1 बजे तक एवं द्वितीय सत्र मध्यान्ह 2 बजे से सांय 5 बजे तक किया गया।
प्रशिक्षण शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री ओपी मेहरा के अनुसार लूणी के 304 बीएलओ, जोधपुर शहर के 174 बूथ लेवल अधिकारी, सरदारपुरा के 212 और सूरसागर के 246 बूथ लेवल अधिकारियों का यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ ।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में निर्वाचक नामावली, होम वोटिंग वलनेरेबिलिटी, ऐएमएफ, पर्सन विद डिसएबिलिटी एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन इत्यादि विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।