Dark Mode
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किया एलन के निदेशक डॉ.गोविन्द माहेश्वरी का सम्मान

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किया एलन के निदेशक डॉ.गोविन्द माहेश्वरी का सम्मान

वी द वुमन ऑफ राजस्थान’ संस्था का ‘वीनरेशन-3’ समारोह  जयपुर स्थित होटल द ललित मेंं हुआ। मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद रहे। महिला उद्यमियों को सहयोग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था द्वारा यहां राजस्थान के प्रमुख समाजसेवियों व उद्यमियों का सम्मान भी किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य के लिए एलन के निदेशक डॉ.गोविन्द माहेश्वरी का सोनू सूद द्वारा सम्मान किया गया। डॉ.माहेश्वरी ने संस्था को साधुवाद देते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम समाज सेवा के योग्य बने। संस्थान में शिक्षा के साथ संस्कार को पूरा महत्व दिया जाता है ताकि हम समाज को सोनू सूद जैसे व्यक्तित्व दे सकें। एलन महिला उत्थान के साथ-साथ समाज सेवा में उत्साह के साथ सहभागी रहता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!