Dark Mode
भाजपा कार्यकर्ताओं का बूथ लेवल सम्मेलन आयोजित

भाजपा कार्यकर्ताओं का बूथ लेवल सम्मेलन आयोजित

 
 
नवलगढ़ . भाजपा नवलगढ़ शहर मंडल का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन बावड़ी गेट स्थित मिट्ठू का धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप भाजपा नेता राजेश कटेवा रहे साथ ही अध्यक्षता मंडल संयोजक शब्दप्रकाश बियाण ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, विधानसभा विस्तारक राज चौधरी, अल्पकालीन विस्तारक राम खिलाड़ी मीणा, जिला मंत्री मंजू सैनी, किसान मो पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनलाल चूड़ीवाल रहे। दीप प्रज्वलन के साथ सम्मेलन की शुरआत की गई भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की विगत 2 वर्षो से लगातार भाजपा बूथ सशक्तिकरण का कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत बूथ निर्माण, शक्ति केंद्र निर्माण और मेरा बूथ सबसे मजबूत इन सबके माध्यम से हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है की अब प्रत्येक बूथ पर जाकर हम उन्हे सशक्त बनाने का काम कर साथ ही उन्होंने विस्तारको का अभिनंदन करते हुए कहा की ये अपने घर परिवार से दूर भाजपा को सशक्त करने आए है हमे इनका पूरा सहयोग करना चाहिए। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता राजेश कटेवा ने कहा की केंद्र में मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्षो को हमे आमजन तक लेकर जाना है और आमजनता को समझाना है की राज्य सरकार सिर्फ माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रही है और केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने का काम कर रही है, उन्होंने कहा हमे गर्व होना चाहिए हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है जिनके प्रधानमंत्री पर पूरे विश्व को गर्व है । अल्पकालीन विस्तारक राम खिलाड़ी मीणा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा की हम सभी को आगामी चुनावों को लेकर कमर कसनी होगी और एक दूसरे का सहयोग करना होगा अगर हम ऐसा करते है तो तय मानिए इस बार नवलगढ़ में भाजपा का कमल खिलना तय है। विधानसभा विस्तारक राज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा की केंद्र सरकार की अनेकों उपलब्धियां है आज से हम जब भी आम जनता के बीच जाए इन योजनाओं की चर्चा जरूर करे। सम्मेलन के अंत में मंडल संयोजक शब्द प्रकाश बियाण ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूर्व किसान मो प्रदेश का सदस्य फूलचंद सैनी, सलीम खोकर मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा कार्यकर्ता धर्मेंद्र गढ़वाल, अजय नागोरा शक्ति केंद्र संयोजक, सुनील जांगिड़ शक्ति केंद्र संयोजक, परमेश्वर जांगिड़ शक्ति केंद्र प्रभारी, पहलाद मेघवाल, दिनेश बियाण, पवन सैनी, आदिल चोबदार, Dr. दिनेश कुमार, रुस्तम इलाही, महेश नायक शक्ति केंद्र प्रभारी, मंजू नायक पूर्व पार्षद, शायर अस्वाल, विनोद सैनी शक्ति केंद्र संयोजक, महेंद्र बुदेका मंडल उपाध्यक्ष, जयंती बिल पार्षद, राकेश, दिनेश प्रजापति बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!