कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति के लिए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें
झालावाड़। भारत तिब्बत सहयोग मंच की झालावाड़ जिला इकाई की बैठक बाल जी की छतरी पर रविवार को अपराह्न में संपन्न हुई, जिसमें भारत तिब्बत सहयोग मंच के चित्तोड़ प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद कौशल, राजस्थान क्षेत्रीय के क्षेत्रीय सहसंयोजक राजेन्द्र कामदार, प्रान्त प्रचार प्रमुख अरविंद सिसोदिया ,प्रांतोय महिला महामंत्री मंजू शर्मा,प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष दुर्गेश नंदिनी शर्मा अतिथि रहे। जिला इकाई नें साफा पहना कर, शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया।
जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्रीय सह संयोजक राजेन्द्र कामदार ने कहा कि मंच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिब्बत को पूर्व की ही तरह स्वतंत्र राष्ट्र बनाने की मुहिम चला रहा है। मंच का मुख्य उद्देश्य भगवान शिव के पवित्र तीर्थंस्थल कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्ति करवाना है। जो कि हिंदुओ की आस्था एवं मान सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने आव्हान किया कि चीन को सबक सिखानें व कैलाश मानसरोवर की मुक्ती के लिए हमें चीनी वस्तुओं का बहिस्कार करना चाहिए और इसे आदत के रूप में नित्यप्रति करना चाहिए।
इन्होंने बताया कि तिब्बत पूर्व में स्वतंत्र एवं मित्र राष्ट्र था इससे भारत का रक्षा खर्च कम था व नेपाल की तरह सामान्य आवागमन होने से भारत का व्यापार भी सुगम था। किन्तु बाढ़ में चीन नें तिब्बत पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया और वह हमसे शत्रुता करता है, उसे आर्थिक रूप से चोट पहुंचने चीनी वस्तुओं का बहिस्कार आवश्यक है।
चीन नें जबरिया तिब्बत पर कब्जा कर लिया जिससे से हिन्दू बोध धर्म गुरु दलाई लामा को भारत मे शरण लेनी पड़ी।
भारत तिब्बत सहयोग मंच के इस सत्य से आमजन को अवगत करवाकर जागरूक करता है,आगे भी इन लक्ष्यों के लिए जागरूक कर माहौल तैयार करना है और इससे भारत को सामरिक आर्थिक अंतर्रराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा ,कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नंदलाल वर्मा,विकास शर्मा ,मधुसूदन शर्मा,कोमल शर्मा,जिला महामंत्री दीपक गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा जिला मंत्री शिव प्रकाश जोशी जिला मंत्री श्याम बाबू पारीक महिला जिलाध्यक्ष रेखा लोधा,जिला उपाध्यक्ष रजनीबाला व्यास,जिला महामंत्री सविता कश्यप,पल्लवी चतुर्वेदी,सुनीता ठाकुर,शांति लोधा,रीना लोधा,पुष्प देवी रश्मि बैरागी,सलोनी लोधा उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन युवा अध्यक्ष वैभव जोशी ने किया