Dark Mode
बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा से दुर्लभ पक्षियों को तस्करों से छुड़ाया

बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा से दुर्लभ पक्षियों को तस्करों से छुड़ाया

नई दिल्ली. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा चलाए गए एक तलाशी अभियान में तस्करों से विदेशी प्रजाति के दो पक्षियों को बचाया गया है। इन दुर्लभ पक्षियों की तस्करी बांग्लादेश तस्करों द्वारा भारत में की जा रही थी। बीएसएफ ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि दक्षिण बंगाल सीमांत के सतर्क जवानों ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों के चंगुल से बौने कैसोवरी नाम की दुर्लभ प्रजाति के दो पक्षियों को बचाया है। जानकारी के मुताबिक कुछ तस्कर बांग्लादेश की सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्हें रुकने का आदेश दिया गया तो वो 2 लकड़ी के बक्सों को छोड़कर भाग गए।
बक्सों की तलाशी लेने पर उनमें दो दुर्लभ किस्म के पक्षी (बौने कैसोवरी) मिले। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पक्षियों को उनकी सुरक्षा और देखभाल के लिए कृष्णानगर में वन विभाग को सौंप दिया गया है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।
बीएसएफ की 82वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि सीमा बल के जवान सीमा पार से होने वाली विदेशी प्रजातियों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!