राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना द्वारा
रतनगढ़ । शहर में आमजन की सुविधा हेतु सीवरेज प्रणाली के विकास के लिये विभिन्न आधारभूत विकास कार्य के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम भी करवाये जाते हैं। अधीक्षण अभियन्ता के के अग्रवाल के निर्देशन अधिशाषी अभियन्ता आर डी गर्ग के मार्गदर्शन मे आज गुरूवार को वार्ड संख्या 27 में लुहारो का अखाड़ा मे महिला समूह बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड ने सीवरेज घरेलु कनेक्शन के लाभ के बारे मे जानकारी देते हुए बताया की स्नानघर व रसोई में जाली जरुर लगायें ताकी किसी प्रकार की ठोस वस्तू चैम्बर मे आकर अवरोद्ध पैदा न करे । बताया की गर्भवती महिलाओं को तम्बाकू गुटका का सेवन नहीं करना चाहिए। बैठक मे शिक्षा का महत्व बताते हुए सभी बालक बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने की सलाह दी। बैठक में मोहले के युवा फरदीन व सैयद हुसैन सहित कई वार्डवासी उपस्थित थे।