Dark Mode
उपखंड कार्यालय में कैंटीन का शुभारंभ हुआ

उपखंड कार्यालय में कैंटीन का शुभारंभ हुआ

बहरोड़। उपखंड कार्यालय में बुधवार को राजीविका द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत खोलो गई कैंटीन का उद्घाटन नायब तहसीलदार जयसिंह के द्वारा किया गया। महिला सहायता समूह की रेणुका चौधरी ने बताया उपखंड अधिकारी सचिन यादव की सहायता से एक निर्धन महिला द्वारा उपखंड कार्यालय में कैंटीन शुरू की गई। उन्होंने यहां भवन उपलब्ध करवाया तथा अन्य कार्यों में बीपीएम की मेहनत रंग लाई। उन्हीं के प्रयासों से एक निर्धन महिला को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति में भी अन्य गरीब महिला को कैंटीन उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान एरिया कोऑर्डिनेटर राजवीर कुमार, रजनी देवी, आरती देवी, हजारी चौधरी सहित राजीविका ब्लॉक स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!