Dark Mode
मारपीट का मामला दर्ज 

मारपीट का मामला दर्ज 

रतनगढ़. तहसील के गांव पाबूसर में दुकान में सो रहे एक व्यक्ति के साथ गांव के तीन-चार लोगों ने मिलकर मारपीट की। इस संबंध में पीड़ित के पुत्र ने आज रविवार को मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय भागीरथ जाट निवासी पाबूसर ने रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी परचून की दुकान पाबूसर में हैं। उसके पिता बीरबल व दो-तीन अन्य लोग दुकान पर बैठे हुए थे, तो वहां पर नरपतसिंह राजपूत शराब के नशे में आया तथा उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी, उस वक्त उसे समझाइश कर वहां से भेज दिया। पिता दुकान में ही रात्रि को सो रहे थे, तो रात में उनकी चिल्लाने की आवाज आई। जाकर देखा, तो उनके सिर व पैर से खून बह रहा था। जब उनसे पूछा, तो उन्होंने बताया कि नरपतसिंह व दो-तीन अन्य लोग लाठी व सरिया लेकर आए तथा उसके साथ मारपीट करते हुए कमीज की जेब से तीन हजार रुपए भी निकालकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!